Cell and Battery

Image
Cell and Battery सेल:- यह  एक स्थैतिक युक्ति है जो रासायनिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करता है। इसे सर्किट में ऐसे दर्षाया जाता है- Cell Circuit ये दो प्रकार के होते है :- (1) प्राथमिक सेल :- इस प्रकार के सेलों में पदार्थां की रासायनिक क्रिया के द्वारा  EMF  उत्पन्न होता है। इसमें रासायनिक क्रिया अनुत्क्रमणीय  (Irreversible)    होती है। उदाहरण - वोल्टाइक सेल या गेल्वेनिक सेल, लैकलांची सेल, डेनियम सेल, षुश्क सेल, मरकरी सेल (बटन सेल या मिनी सेल), जिंक क्लोराइड सेल, सिल्वर ऑक्साइड सेल। सबसे पहले वोल्टाइक सेल बनायी गयी थी। इसे वोल्टा ने बनाया था।  वोल्टाइक सेल का  EMF 1.08-1.10 volt    होता है। लैकलांची सेल का  EMF 1.46 volt  होता है। डेनियम सेल का  EMF 1.1 volt  होता है। षुश्क सेल, मरकरी सेल, जिंक क्लोराइड सेल, सिल्वर ऑक्साइड सेल का  EMF 1.5 volt  होता है। ...

electrician basics


Electrician Basics

हेलो फ्रेंड्स मेरी वेवसाईट पर आपका स्वागत है। सबसे पहले मैं आपको बता दूँ की जो छात्र JE तथा ITI के एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह वेवसाइट बहुत ही लाभकारी हो सकती है। तो मैंने यहाँ पर बहुत ही सरल भाषा में electrician basics सम्बन्धी कुछ जानकारी साझा कर रहा हूँ।  

पदार्थ (Matter):- जिसका कोई निश्चित भार होता है और जो स्थान घेरता है, पदार्थ कहलाता है। पदार्थ निम्न तीन रूपों में पाया जाता है :-
१. ठोस - सोना, लोहा, कोयला, पत्थर आदि। 
२. द्रव - जल, पारा, गन्धक का अम्ल आदि। 
३. गैस - ऑक्सीजन, हाइड्रोजन, कार्बन डाई-ऑक्साइड आदि।

अणु (Molecule):- दो या दो से अधिक परमाणु आपस मै जुड़कर अणु बनाते हैं।
अणु के उदाहरण :- H2 दो परमाणु, Hcl दो परमाणु, He एक परमाणु, N2 दो परमाणु, H2O तीन परमाणु, Ch4 चार परमाणु।

परमाणु (Atom):- प्रत्येक पदार्थ छोटे-छोटे कणों से बना होता है, जिन्हें अणु कहते हैं। हम पदार्थ को विभाजित करते जायें तो हमें छोटे-छोटे कण प्राप्त होंगे और एक स्थिति ऐसी आएगी जब हम इन्हें और विभाजित नहीं कर पाऐंगे। इन्हीं सूक्ष्म कणों को परमाणु कहते हैं।

तत्व (Element):-  एक ही प्रकार के परमाणुओं से मिलकर बने पदार्थ को तत्व कहते हैं।
तत्व के उदाहरण :- चांदी (Ag), सोना (Au), लोहा (Fe)
  • अभी तक लगभग 115 तवों की खोज हो चुकी है जिनमें 92 प्राकृतिक रूप से पाए जाते हैं तथा जो शेष हैं वो कृत्रिम रूप में पाए जाते हैं। 
परमाणु की संरचना :- परमाणु मूल कणों से मिलकर बना है। यह मूल कण 3 हैं।

इलेक्ट्रॉन e[-] :- इसकी खोज जे जे थॉमसन ने की। इस पर &1.6×10-19 कूलॉम का आवेश होता है। इलेक्ट्रॉन परमाणु के बहरी तरफ पाया जाता है। इलेक्ट्रॉन का द्रव्यमान 9.109×10-31 किलोग्राम होता है। इलेक्ट्रॉन नाभिक के चारो ओर अपनी कक्षा में परिक्रमा करता रहता है।

electrician basics, electron
प्रोटॉन p[+] :- इसकी खोज गोल्डस्टीन (रदरफोर्ड) ने की। इस पर +1.6×10-19 कूलॉम का आवेश होता है। प्रोटॉन परमाणु के मध्य में पाया जाता है।
न्यूट्रॉन n[0] :- इसकी खोज जेम्स चैडविक ने की। न्यूट्रॉन विधुत का उदासीन कण है। इस पर कोई आवेश नहीं होता है।
परमाणु संख्या या परमाणु क्रमांक (Atomic Number) :- किसी तत्व के परमाणु के नाभिक में उपस्थित प्रोटॉन की संख्या उस तत्व की परमाणु संख्या अथवा क्रमांक कहलाती है।
  • परमाणु संख्या Z = प्रोटॉन की संख्या = इलेक्ट्रॉन की संख्या 
  • परमाणु भार या परमाणु द्रव्यमान Atomic wait = प्रोटॉन की संख्या + न्यूट्रॉन की संख्या 
नाभिक (Nucleus) :- परमाणु के केंद्रीय सघन भाग को नाभिक कहते हैं। परमाणु का सम्पूर्ण धन आवेश नाभिक में ही होता है, प्रोटॉन तथा न्यूट्रॉन नाभिक में स्थित रहते हैं।
  • ऋणावेशित कण इलेक्ट्रॉन नाभिक के चारो ओर विभिन्न कक्षाओं में परिक्रमा करते रहते हैं।  
  • परमाणु की किसी कक्षा में इलेक्ट्रॉन 2n2 के अनुसार स्थित रहते हैं, जहाँ n उस कक्षा का क्रमांक होता है। 
मुक्त इलेक्ट्रोन्स (Free Electrons) :- वे इलेक्ट्रॉन जो परमाणु में किसी कक्षा में नहीं होते बल्कि स्वतंत्र रहते हैं। मुक्त  इलेक्ट्रॉन कहलाते हैं। या नाभिक से दूर होने के कारण ये लगभग मुक्त अवस्था में होते हैं। इसलिए मुक्त इलेक्ट्रॉन कहलाते हैं।

  • मुक्त इलेक्ट्रॉन्स के कारण ही आवेश चालक के एक सिरे से दूसरे सिरे तक पहुँचता है अर्थात किसी भी पदार्थ में या ठोस धातु के तार में विधुत धारा प्रवाह मुक्त इलेक्ट्रॉन के कारण होता है जबकि वैधुत अपघट्य में धारा का प्रवाह आयन के कारण होता है।
  • जिस धातु में इलेक्ट्रॉन की संख्या अधिक होती है वह धातु विधुत की उतनी अच्छी सुचालक होती है।
  • और जिस पदार्थ में मुक्त इलेक्ट्रॉन नहीं होते वह अचालक पदार्थ होता है अर्थात उसमें विधुत धरा प्रवाहित नहीं होती।

 मैं अपने ब्लॉग द्वारा आप लोगों को electrician basics सम्बन्धी और अधिक जानकारी देता रहूंगा।

Comments

Popular posts from this blog

Electricity Concepts

Cell and Battery